VPlayer Video Player सबसे अच्छे प्लेयर्स में से एक है जिसे आप Android डिवाइस के लिए पा सकते हैं, जो एक सरल और रम्य इंटरफ़ेस को बड़ी विविधता के साथ संघटित करती है। फिर चाहे कोई भी वीडियो फॉर्मेट – AVI, MOV, MKV, FLV, AVI, 3GP, 3G2, ASF, WMV, MP4, M4V, TP, TS, MTP, M2T हो, आप इसे बिना किसी परेशानी के प्ले कर सकते हैं।
दरअसल, VPlayer Video Player न केवल आपके डिवाइस पर मौजूद किसी भी प्रकार के वीडियो को प्ले करता है, बल्कि YouTube वीडियो भी प्ले करता है।
कई उपलब्ध सुविधाओं में, उपशीर्षक विकल्प विशेष रूप से उभड़ आता है। आप किसी भी उपशीर्षक फ़ाइल को लोड कर सकते हैं और यहां तक कि उसका रूप भी बदल सकते हैं: फ़ॉन्ट साइज़ और रंग, शैडो (छाया), आदि।
अन्य दिलचस्प विकल्प आपको वीडियो के अभिमुखता अनुपात और स्क्रीन की स्थिति (क्षैतिज या लम्बवत) को बदलने देते हैं।
VPlayer Video Player एक प्रबल वीडियो प्ले करने वाला एप्प है जिसका मुख्य नकारात्मक पक्ष यह है कि यह वास्तव में मुफ्त नहीं है। एक बार आप इसे डाउनलोड करते हैं तो आपके पास इसे आज़माने के लिए सात दिन होते हैं। फिर भी, एक उत्कृष्ट प्लेयर का उपयोग करने के लिए सात दिन हैं।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 2.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
VPlayer Video Player के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी